नेपाली प्रसूताओं को परेशानी संस्थागत प्रसव पर असर
मोतिहारी, जून 20 -- रक्सौल, एक संवाददाता। रक्सौल में स्वास्थ्य विभाग की महत्वाकांक्षी जननी बाल सुरक्षा योजना की स्थिति चिंताजनक हो गई है। कागजी प्रक्रिया में लापरवाही और तकनीकी खामियों के कारण करीब 2000 प्रसूताओं को प्रसव उपरांत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हो सका है। बड़ी संख्या नेपाली मूल की महिलाओं की है, जिनके पास आधार कार्ड, बैंक खाता अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। प्रमुख वजह भारत में विवाह के बाद रहने वाली नेपाली बहुएं हैं, जिन्होंने या तो भारतीय नागरिकता हासिल नहीं की है अथवा दस्तावेज बनवाने और आवश्यक कागजात जमा करने में लापरवाही बरती है। वहीं, कई भारतीय बेटियां, जिन्होंने विवाह के बाद नेपाली नागरिकता ग्रहण कर ली है, वे भी आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं। यह भी पढ़ें- नेपाली प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.