महाराजगंज, जनवरी 23 -- कोल्हुई (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र परसौना बड़हरा इंद्रदत्त गांव के पास गुरुवार को नहर में नेपाली नागरिक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच कर रही है। ग्रामीणों की सूचना पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव नहर से बाहर निकलवाया। उसके पास से नेपाल देश के कई आईकार्ड भी बरामद हुए। इसके बाद नेपाल पुलिस से संपर्क किया गया। शव की शिनाख्त अमृत ढुंगाना निवासी कास्की, नेपाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। कोल्हुई थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शव तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक का चेहरा पूरी तरह सूज गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक की डूबने से मौत हुई है या उसकी हत्या कर शव नहर में फेंका गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.