हापुड़, फरवरी 18 -- कोतवाली क्षेत्र में अपराध की रोकथाम और अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। एएनटीएफ यूनिट मेरठ एवं पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक नेपाली मूल के तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान छिजारसी टोल के आगे हिण्डालपुर कट के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रेम बहादुर रावत पुत्र स्व. बिरभान रावत निवासी खप्तड छेडेदह थाना डोगढ़ी जिला बाजुरा, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के पास से 4 किलो 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक मोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.