लखीमपुरखीरी, मई 3 -- थाना गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने रविवार को चेकिंग के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 4.20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, बनगवां बाजार के पास जंगल के रास्ते एक किशोर नेपाल जा रहा था। संदेह होने पर टीम ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से अवैध ब्राउन शुगर मिली। पकड़ा गया किशोर नेपाल के जिला डोटी का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ नेपाली किशोर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...