नेपाली कस्टम चोरी के आठ लाख के कपड़े बरामद
बहराइच, मई 30 -- रुपईडीहा। पड़ोसी नेपाली जिला बांके के घरवारीटोल व कारकांदो के गोदामों में छापा मारकर अ्राठ लाख के विभिन्न प्रकार के कपड़े बरामद किए हैं। बांके जिले के पुलिस प्रवक्ता व इंस्पेक्टर रमेश विष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर इन गोदामों में छापा मारा गया। बरामद कपड़े नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सौप दिया गया है। भारतीय सीमा से सटे बांके जिले के पचपकरा गांव वासियों के अनुसार नेपाली गांव नन्दईगांव, परसपुर, बिलासपुर, साईंगांव व बढैया के गांवों से होकर सारी रात बाइकों व साईकलों पर नेपाली कस्टम चोरी का माल ढोया जा रहा है। इन अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए भारत ने एसएसबी व नेपाल ने आर्म्ड पुलिस फोर्स की तैनाती की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.