नेपाली कस्टम चोरी का दो लाख का माल बरामद
बहराइच, जून 20 -- रुपईडीहा। नेपालगंज स्थित एक गोदाम में छापा मारकर पुलिस ने लगभग दो लाख का कस्टम चोरी का माल बरामद किया है। उक्त जानकारी देते हुए बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता प्रतीत सिंह राठौर ने बताया कि नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 4 घोसी टोल स्थित इस कार्यालय के जवानों ने छापा मारा। छापे के दौरान चावल, मटर, चीनी, मटर की दाल व पास्ता मिलाकर दो लाख रुपयों का माल बरामद किया गया। सामान को सीज कर दिया गया। इस गोदाम में विभिन्न प्रकार का सामान भरा था। गोदाम मालिक की पहचान राम शंकर वैश्य निवासी घोसी टोल वार्ड नं 4 नेपालगंज महानगर पालिका जे रूप में हुई है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु माल एवं अभियुक्त को नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.