रिषिकेष, अप्रैल 17 -- नेपाली फार्म तिराहे पर निर्माणाधीन पार्क में राज्य आंदोलनकारी शहीदों की प्रतिमा को लगाने, पार्क का नाम आंदोलनकारियों के नाम पर रखने की मांग को लेकर संयुक्त क्षेत्रीय संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। समिति का धरना 19 वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में समिति ने बताया कि लगातार धरने के बाद भी सरकार मांगों को लेकर संवेदनशील नहीं है। ग्राम प्रधान आशीष रांगड़ और जिला पंचायत प्रतिनिधि लाल मणि रतूड़ी ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़ क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप राज्य आंदोलन के शहीदों की प्रतिमा पार्क में लगानी चाहिए। वरिष्ठ आंदोलनकारी कृपाल सिंह रावत, देवी प्रसाद व्यास, मनोरथ प्रसाद ध्यानी ने कहा कि राज्य आंदोलन के शहीदों को उचित सम्मान ना मिलना गलत है। कांग्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.