रिषिकेष, अप्रैल 5 -- नेपालीफार्म में निर्माणाधीन पार्क का नाम उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क रखने की मांग को लेकर रविवार को महापंचायत हुई, जिसमें ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग जुटे। उन्होंने पार्क में राज्य आंदोलन के दौरान शहीद आंदोलनकारियों की प्रतिमा स्थापित करने की मांग दोहराई। इस दौरान निर्माणाधीन पार्क में शहीद पार्क का बोर्ड भी लगाया गया। रविवार सुबह आयोजित महापंचायत में जिला पंचायत सदस्य विनीता रतूड़ी ने कहा कि सरकर को जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने की जरूरत है। राज्य के निर्माण के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की ही प्रतिमा पार्क में स्थापित की जानी चाहिए। कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बीना चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में ही राज्य आंदोलन के शहीदों को उचित स्थान नहीं दिया जाएगा, तो कैसे उम्मीद की जा सकती ...