बहराइच, अक्टूबर 3 -- रुपईडीहा। नेपालगंज से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी बस शनिवार सुबह नेपाली जिला नवलपरासी के विनयी त्रिवेणी गांव सभा वार्ड नं 2 स्थित एस मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। बस में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे, जिनमें दो यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार बस चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पूर्व-पश्चिम राजमार्ग से नीचे नाले में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक थमन सिंह राना के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए मध्यविंदु प्रादेशिक अस्पताल, डंडा पहुंचाया। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...