नई दिल्ली, अगस्त 31 -- दो साल के लंबे इंतजार के बाद भारत-नेपाल सीमा से सोमवार को रेल सेवा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष ट्रेन 05064 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी को हरी झंडी दिखाएंगे, जो दोपहर पौने तीन बजे नेपालगंज-रुपईडीहा स्टेशन से यात्रियों को लेकर रवाना होगी। यह ट्रेन बहराइच, गोंडा होते हुए गोरखपुर और वाराणसी तक जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय रेलमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। उद्घाटन के साथ ही सीमा क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी बहाल होगी और नेपाल से रोटी-बेटी के साथ व्यापारिक व सामरिक रिश्तों को भी नई धार मिलने की उम्मीद है। नई रेल सेवा से बलरामपुर जिले के यात्रियों को वाराणसी तक सीधे रेल मार्ग से पहुंचने का एक और विकल्प मिलेगा। धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण वाराणसी जाने वाले यात्रियों के साथ ...