बहराइच, फरवरी 3 -- रुपईडीहा। मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो शाखा नेपालगंज के जवानों ने एक युवक को 357 ट्रामाडोल टेबलेट सहित गिरफ्तार किया है। सोमवार की शाम मुखबिर की सूचना पर इस युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक ने बयान दिया है कि मैं यह टेबलेट रुपईडीहा के मेडिकल स्टोर से लाया हूं। रुपईडीहा मे एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर खुल गए हैं। इनमें अधिकतर बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं। कुछ मेडिकल स्टोर को छोड़कर सिर्फ नशीली दवाएं ही बेचते हैं। जवानों ने इसे नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 11 त्रिभुवन चौक से गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान इरशाद अली के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.