नेपालगंज ब्रम्हकुमारीज ने दिए बाढ़ पीड़ितों को 1 करोड़ 43 लाख
बहराइच, सितम्बर 22 -- रुपईडीहा, संवाददाता। नेपाल के रसुवा जिले में गत 26 अगस्त को आई बाढ़ में पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री दैवीप्रकोप उद्धार कोष में नेपालगंज ब्रम्हकुमारीज ने 1 करोड़ 43 लाख 75 हजार 342 रुपये संकलित कर प्रदान किये। संस्था की केंद्रीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय प्रमुख दुर्गा दीदी ने बताया कि संस्था के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों से यह रकम संकलित की गई है। उन्होंने कहा कि इस विनाशकारी, अकल्पनीय, जन धन की क्षति के प्रति हमारी संस्था पीड़ितों के साथ है। इस अवसर पर एक शोक सभा का भी आयोजन किया गया। ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं राजयोग प्रशिक्षण केंद्र नेपाल के क्षेत्रीय कार्यालय नेपालगंज के 37वें वार्षिकोत्सव तथा स्नेह मिलान समारोह का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- नेपालगंज ब्रम्हकुमारीज ने दिए बाढ़ पीड़ितों को एक करोड़ 43 लाख इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.