नेपालगंज के स्पा सेंटर से पकड़ी नाबालिग बालिकाएं
बहराइच, अगस्त 25 -- रुपईडीहा। पड़ोसी नेपाली जिला बांके के मुख्यालय नेपालगंज मे स्पा सेंटर में नाबालिग बालिकाओं को काम पर रखा गया है। इसी सूचना के आधार पर नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 10 आदर्श नगर की संचालिका भारतीय नागरिक गुड़िया खान, आयुर्वेदिक रिलैक्स स्पा की संचालिका दुर्गा थारू व नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 2 के रिलैक्स स्पा संचालक तर्कराज देवकोटा हैं। तीनों से सात बालिकाओं को मुक्त कराया गया। तीनों स्पा संचालकों को बांके जिला अदालत के आदेशानुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता प्रतीत सिंह राठौर ने बताया कि इन तीनों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.