सीतामढ़ी, अक्टूबर 5 -- बैरगनिया। नेपाल के रौतहट जिले में गौर भंसार कार्यालय के पास नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस की संयुक्त टीम ने 1 लाख 8 हजार 500 भारतीय रुपये के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे गौर नगरपालिका-1 स्थित गौर भंसार कार्यालय के पास संयुक्त चेकिंग के दौरान बैरगनिया से पैदल नेपाल आ रहे दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से भारतीय नकदी रुपए और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों की पहचान शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा निवासी करण कुमार गिरी-23 और लालबाबू राय-35 बर्ष के रूप में हुई है।संयुक्त सुरक्षा टीम ने बताया कि बरामद रकम का कोई वैध या आधिकारिक स्रोत प्रस्तुत नहीं किया जा सका। दोनों को प्रारंभिक पूछताछ के बाद बरामद नकदी रुपए औ...