नेपाल: 743 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- सोनबरसा। नेपाल के सर्लाही जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 743 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद किया है। लालबंदी नगरपालिका क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में गांजे की अवैध खेती का भी पता चला, इसे पुलिस ने नष्ट कर दिया। सर्लाही जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, विशेष सूचना पर लालबंदी पुलिस और लागू औषध नियंत्रण ब्यूरो, बर्दीबास की संयुक्त टीम ने लालबंदी नगरपालिका 14 के डाइनी टोल स्थित एक घर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर में ड्रम और बोरों में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मामले में लालबंदी 14 निवासी 67 वर्षीय नरबहादुर थिंग और 52 वर्षीय जेसन माया थिंग को गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.