अररिया, मई 7 -- जोगबनी हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के वराहक्षेत्र नगरपालिका क्षेत्र में सुनसरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय नंबर के एक एम्बुलेंस से 148 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में एम्बुलेंस चालक सहित दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान चतरा पुलिस ने भारतीय नंबर के एक एम्बुलेंस को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 148 किलो गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने एम्बुलेंस को जब्त कर लिया। पुलिस ने इस मामले में सुपौल निवासी एम्बुलेंस चालक धर्मेंद्र कुमार यादव तथा एमडी सद्दाम को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गांजा को तस्करी के माध्यम से नेपाल से भारतीय क्षेत्र भेजने की तैयारी थी, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.