अररिया, मार्च 17 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के सप्तरी पुलिस ने प्रतिबंधित नशीला पदार्थ गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में एक महिला भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम करीब आठ बजे तिरहुत नगरपालिका 2, बडहरामा में कंचनपुर से डिमन की ओर जा रहे ऑटो रिक्शा की जांच के दौरान गांजा बरामद हुआ। तीन सफेद रंग के बोरे में रखे गए उस गांजे का वजन करने पर एक क्विंटल 11 किलो 800 ग्राम पाया गया। यह जानकारी जिला पुलिस कार्यालय सप्तरी के डीएसपी इन्द्रबहादुर पुरी ने दी। गांजा ढोले के मामले में संलिप्त ऑटो चालक गिरफ्तार कंचनरूप नगरपालिका-7, सितापुर टोल निवासी 42 वर्षीय जामुन महतो और उसी वार्ड की 28 वर्षीया कविता कुमारी माझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को रविवार को सप्तरी जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.