नेपाल: बागमती नदी में स्नान के दौरान डूबने से दाे बच्चों की मौत
सीतामढ़ी, जून 29 -- राजकपूर बैरगनिया। नेपाल के रौतहट जिला में बागमती नदी में स्नान करने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए प्रादेशिक अस्पताल गौर भेज दिया है।डीएसपी बसन्त गौतम ने बताया कि रविवार को 3.20 बजे दिन में गढ़ी माई नगरपालिका-1 निवासी भनटु राय यादव के पुत्र आठ वर्षीय पुत्र अनिकेश यादव एवं सुरेश यादव के आठ वर्षीय पुत्र आदित्य यादव हरैया घाट स्थित बागमती नदी में स्नान करने गए और लापता हो गए।घटना की सूचना पर पुलिस कार्यालय समनपुर के अनि मुन्ना पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल पहुँचकर लापता बच्चों की खोज तलाश शुरू कर दी ततपश्चात काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों का शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किया।डीएसपी श्री गौतम ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रादेशिक अस्पताल,गौर भेज दिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.