सीतामढ़ी, अप्रैल 27 -- बैरगनिया। थाना क्षेत्र के सिंदूरिया गांव के एक युवक की रौतहट नेपाल के गौर-चन्द्रनिगाहपुर सड़क खंड के सपगाढ़ा के निर्माणाधीन सड़क पर शनिवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गयी। वहीं बाइक के पीछे बैठे उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक की पहचान सिंदूरिया मकान बनवाने वाले ठेकेदार प्रदीप महतो के 19 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गयी। जख्मी युवक की पहचान अवनीश कुमार के रूप में की गयी है।गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए गौर के प्रादेशिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मृत विशाल की 12 दिन बाद 8 मई को शादी होनी थी। यह भी पढ़ें- शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार भाइयों को हाईवा ने लिया चपेट में, एक की हुई मौत, दूसरा बाल-बाल बचा हादसे में मौत के बाद परिवार में शादी की खुशी मातम में बदल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.