नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Petrol Diesel Price Today: पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल भारत में है। नेपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 137.12 रुपये तक पहुंच गई है। बंग्लादेश में भी पेट्रोल 106.85 रुपये लीटर है। जबकि, म्यांमार में 147.54 रुपये। भूटान में पेट्रोल 102.78 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान में 123.05 और चीन में 131.13 रुपये लीटर है। श्रीलंका में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 134.60 रुपये पर पहुंच गई है, लेकिन भारत में पेट्रोल की औसत कीमत 101 रुपये लीटर है। दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। कच्चा तेल एक बार फिर 100 डॉलर के पार पहुंच गया है। ऐसे में हांगकांग में पेट्रोल सबसे महंगा 387.26 रुपये लीटर है। इजरायल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 258.60 रुपये पड़ रही है। सबसे बड़ी राहत की बात भारत के उपभोक...