बक्सर, मई 24 -- पेज-05 के लिए छह पंचायतों में महिलाओं को प्रशिक्षित करने की पहल शुरू 10 अनुभवी ट्रनरों की टीम बनाई गई है प्रशिक्षण देने के लिये व्यवहारिक और रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा डुमरांव, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के कुशलपुर पंचायत अंतर्गत नेनुआ गांव में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिये पायलट प्रोजेक्ट के तहत नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुरू हुआ। प्रोजेक्ट के तहत प्रखंड के कुल छह पंचायतों में इसे शुरू किया जा रहा है। प्रशिक्षण में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई, ब्यूटीशियन, फैशन डिजानइनिंग एवं बैग निर्माण का चार माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण देने के लिये 10 अनुभवी ट्रेनरों की टीम बनाई गई है, जो महिलाओं को व्यवहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण देंगी। आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से महिलाओं को स्व...