छपरा, मार्च 15 -- लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां दर्ज हुआ परिवाद मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा के नेथुआ मिडिल स्कूल में शिक्षा सचिव का जाली हस्ताक्षर कर हजारों रुपये की फर्जी निकासी किए जाने का मामला सामने आया है। इस स्कूल की सचिव सरिता देवी ने जिला पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी को लिखित रूप में शिकायत की है कि उक्त स्कूल की हेडमास्टर संबंधित वेंडर से सांठगांठ कर उनका जाली हस्ताक्षर बनाकर गत 17 फरवरी को 44,574 और 31,386 रुपये दो बार में निकासी कर ली है। इस बात की जानकारी उन्हें बैंक से आए एसएमएस के द्वारा मिली तो उन्होंने इस संबंध में हेडमास्टर से पूछताछ की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया। मालूम हो कि उक्त स्कूल का खाता एचडीएफसी बैंक में है जो हेडमास्टर और स्कूल सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित होता है। इस संबंध में स्कूल सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.