छपरा, अप्रैल 16 -- जांच में बीईओ ने शिकायत पाई सही मढ़ौरा। एक संवाददाता प्रखंड के नेथुआ प्लस टू हाई स्कूल में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में गड़बड़ी की शिकायत जांच के दौरान सही पाई गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) द्वारा की गई जांच के बाद इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। बताया जाता है कि इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ नेथुआ निवासी व पूर्व मुखिया विजय कुमार उर्फ मुन्ना ठाकुर ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की सुनवाई के बाद गुरुवार को जांच कर मामले का निष्पादन किया गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार विद्यालय में नामांकित 267 छात्रों के मुकाबले मात्र 20 छात्र ही उपस्थित पाए गए, जो गंभीर अनियमितता की ओर संकेत करता है। इसके अलावा विद्यालय के महत्वप...