हजारीबाग, फरवरी 25 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । जिले के दारू प्रखंड के पेटो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में साइटसेवर्स इंडिया के सहयोग से नवभारत जागृति केंद्र संचालित नेत्र वसंत-ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ओरिएंटेशन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्या गीता देवी, हरली पंचायत की मुखिया फरजाना खातून, दारू प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेश कुमार, जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक राजकुमार, ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला संयोजक कीर्ति रावत और साइटसेवर्स के सामाजिक समावेशन जिला संयोजक रमण विश्वकर्मा की भी उपस्थिति थी। इस आयोजन में सात पंचायतों के मुखिया, 48 सहिया दीदियां, सहिया सारथी, बीटीटी कोऑर्डिनेटर, जेएसएलपीएस के 10 जेंडर सीआरपी, स्वास्थ्यकर्मी, दिव्यांग सं...