नवादा, अप्रैल 5 -- रजौली, निज संवाददाता अनुमंडलीय अस्पताल सह ट्रामा सेंटर का बहुमंजिला भवन करोड़ों रुपए की लागत से बना हुआ है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं शून्य है। अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ का पद बीते कई वर्षों से खाली पड़ा था। पिछले माह मार्च में नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. प्रियंका शर्मा की पदस्थापना हुई थी, लेकिन उनके लंबी छुट्टी पर चले जाने से स्थिति पूर्ववत हो गई है। अस्पताल में नेत्र सहायक के रूप में बीते 16 वर्षों से सुमन सौरभ पदस्थापित हैं, जो मरीजों के नेत्र की जांच कर चश्मा आदि का रिपोर्ट तैयार करते हैं। नेत्र सहायक द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट राज्य स्वास्थ्य समिति के पास भेजी जाती है, तब वहां से कुरियर के माध्यम से चश्मा अस्पताल में उपलब्ध कराया जाता है। सरकारी अस्पताल में नेत्र संबंधित व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोग निज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.