फतेहपुर, मार्च 28 -- खखरेरू। कस्बे के जवाहर इंटर कालेज के पास दिवंगत कासिम अहमद उर्फ दरोगा की स्मृति में हर माह की 28 तारीख को आयोजित होने वाले निशुल्क नेत्र जांच शिविर में शनिवार को बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में चित्रकूट से आए नेत्र विशेषज्ञ डा. पंकज विश्वकर्मा और डा. अर्जुन अनुरागी ने सैकड़ों मरीजों की आंखों की जांच की। इस दौरान लगभग एक सैकड़ा मरीजों को निशुल्क चश्मे और दवाएं वितरित की गईं। वहीं 45 मरीजों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। शिविर में मोहम्मद हाशिम, मथुरा प्रसाद विश्वकर्मा और नसीम अहमद सहित अन्य लोगों ने पंजीकरण और व्यवस्थाओं में सहयोग किया। मरीजों को फल भी वितरित किए गए। आसपास के कई गांवों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.