नेत्र शिविर में 82 मरीजों के आंखों की हुई जांच
सोनभद्र, अगस्त 26 -- सोनभद्र,संवाददाता। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज भवन में बुधवार को सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन िकया गया। शिविर में 22 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। शिविर का संचालन मैनेजर हेमराज यादव, डॉ. श्याम द्विवेदी, कुंवर सिंह यादव, राजेंद्र कुमार एवं टीम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान 82 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिनमें 42 मरीजों को नि:शुल्क चश्मा एवं दवा प्रदान की गई। लायंस क्लब के पदाधिकारियों किशोरी सिंह, अजीत सिंह भंडारी एवं हरीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा यह पुनीत सेवा कार्य कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: निःशुल्क दांत एवं नेत्र जांच शिविर से बचे हुए लाभान्वित अब तक शिविर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.