हरदोई, अप्रैल 16 -- सण्डीला। लाला गंगा प्रसाद मानव कल्याण समिति एवं सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वाधान में नगर कल्याण समिति के धर्मशाला में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ बैंक प्रबंधक एसके सिंह ने किया। समिति ने पांच क्षय रोगियों को पोषण किट दी। शिविर में 75 मरीजों का परीक्षण हुआ, जिसमें 28 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए। डॉ सत्य प्रकाश, विशुन दयाल शुक्ला, अरविंद अस्थाना, राकेश मोहन, कल्पना गुप्ता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...