सीतापुर, फरवरी 24 -- बहादुरगंज, संवाददाता। सीतापुर आंख अस्पताल की ओर से रामपुर मथुरा के मां कालिका देवी मंदिर परिसर में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन हुआ। डॉ. सुमांगी के द्वारा 70 मरीजों की जांच की गई। जिसमें 20 मोतियाबिंद मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए अस्पताल के वाहन से आंख अस्पताल सीतापुर भेजा गया। जिसमें 30 मरीज को चश्मा टेस्ट करके निशुल्क चश्मा प्रदान किया गया तथा 20 मरीज को दवा वितरण की। शिविर में डॉक्टर सुमांगी डोगले, रोहित श्रीवास्तव प्रियांशी, नैन्सी, रामकिशोर शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष शंकर लाल मौर्य वरिष्ठ सलाहकार प्रताप, नारायण मौर्य महामंत्री बृज किशोर, मौर्य सत्रोहन लाल यादव, राम मनोरथ अवस्थी, मंदिर के वरिष्ठ पुजारी रामकिशोर तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दु...