देहरादून, दिसम्बर 13 -- गोपेश्वर। पोखरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग चमोली एवं विवेकानंद नेत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। शनिवार को शिविर में 50 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच के बाद निशुल्क दवाईयां ली। नेत्र विशेषज्ञ डॉ सौरभ वर्त्वाल ने कहा विवेकानंद नेत्रालय के द्वारा आयोजित शिविर में 50 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच कर निशुल्क दवाईयां दी गई। 12 नेत्र रोगियों की आंखों में मोतिया बिंद पाया गया। जिसको सर्जरी के लिए विवेकानंद नेत्रालय देहरादून ले जाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...