बहराइच, फरवरी 25 -- तेजवापुर। लार्ड कृष्णा मानव विकास शिक्षण संस्थान की ओर से सीतापुर आंख अस्पताल के सहयोग से बुधवार को खलवा नेवादा में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें डाक्टर शहनवाज हुसैन की अगुवाई में टीमों ने एक हजार से अधिक आंखों की जांच करके 336 मरीजों मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चिन्हित किया। आयोजक दिनेश कुमार शुक्ल एडवोकेट ने बताया कि 10 वर्षों से लगातार शिविर का आयोजन करा रहे हैं। चिह्नित मरीजों का सीतापुर आंख अस्पताल में ऑपरेशन कराया जाएगा। इस दौरान रामफल शुक्ल, विवेक कुमार शुक्ल, अमन तिवारी, रोहित तिवारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.