गौरीगंज, फरवरी 6 -- जामो। सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राजा उमारमण चेरिटबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सातवें निशुल्क नेत्र शिविर में 164 लोगों की आंखों का आपरेशन किया गया। शिविर के समापन अवसर पर पहुंचे सीएमओ डा. अंशुमान सिंह ने कहा कि लोगों को रोशनी देना उन्हें नया जीवन देने जैसा पुनीत कार्य है। प्रतापगढ़ एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने सभी मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना किया। इस मौके पर डा. शैलेश गुप्ता, डा. अरुण द्विवेदी, डा. अनिल सिंह, राजाराम, चौधरी नफीस, डा. राजनारायन उपाध्याय, सुधाकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.