नेत्र शिविर में 120 मरीजों की जांच, 20 में मोतियाबिन्द
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- ब्लॉक परिसर में बीडीओ श्रद्धा गुप्ता व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के नेतृत्व में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग अपनी आंखों की जांच कराने के लिए शिविर स्थल पर पहुंचने लगे। शिविर में श्रॉफ चैरिटेबल नेत्र सेवा से जुड़ी डॉ. युक्ति व उनकी टीम द्वारा मरीजों की जांच की गई। इस दौरान कुल 120 मरीजों का बीपी व नेत्र परीक्षण किया गया। 20 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर आगे उपचार के लिए भेजा गया। डॉक्टरों ने बुजुर्गों को समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने की सलाह दी। संचालन में कैंप कॉर्डिनेटर समीर,शोभित कुमार,अमित राठौर,प्रभाकर,मुस्कान,भावना सहित अन्य सहयोगियों की भूमिका रही। ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.