कानपुर, जनवरी 17 -- मंगलपुर,संवाददाता। संदलपुर ब्लाक परिसर में शुक्रवार को डाक्टर जवाहर लाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया। इसमें 42 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। वहीं 24 मोतियाबिंद के मरीजों को आपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया। संदलपुर ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को डाक्टर जवाहर लाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय द्वारा आयोजित नि:शुल्क शिविर में आंख से पीड़ित मरीजों ने सुबह से पहुंच कर अपना पंजीकरण कराया। मरीजों की आंखों की जांच डाक्टर विनोद कुमार ने की जिसमें 24 मरीज मोतियाबिंद व तीन मरीज नाखूना के पाएं गए। जिन्हें आपरेशन के लिए चिकित्सालय भेजा गया। डाक्टर ने बताया कि मरीजों को आपरेशन के बाद नि:शुल्क चश्मा, भोजन व यात्रा भत्ता दिया जाएगा। शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख संदलपुर राहुल तिवारी ने किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.