नेत्र रोग के उपचार में एआई का हेल्पिंग टूल के तौर पर करें प्रयोग
मेरठ, जुलाई 13 -- मेरठ। मेडिकल कॉलेज में रविवार को नेत्र रोग विभाग की ओर से एकॉइन मेरठ-2026 की आठवीं वार्षिक कांफ्रेंस के उत्तर प्रदेश चैप्टर का आयोजन किया। इसमें देशभर से विभिन्न नेत्र विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। नेत्र रोग विज्ञान के सामुदायिक सेवाओं एवं स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से नेत्र रोगों की रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने आंखों की बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। इसके लिए स्कूलों में बच्चों की स्क्रीनिंग करने, कैंप लगाकर लोगों की नेत्र जांच एवं उपचार के बारे में जानकारी देने पर जोर दिया। कहा कि आज भी कुछ इलाकों में ऐसे लोग हैं, जिन्हें आंखों की जांच एवं उपचार संबंधित सही जानकारी नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि एआई का नेत्र रोग की जांच-उपचार में एक हेल्पिंग टूल के तौर पर प्रयोग करें। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.