गिरडीह, मार्च 29 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर मधुबन में संचालित दिगम्बर जैन अस्पताल क्षेत्र के गरीब-असहाय मरीजों के बीच रोशनी बिखेर रहा है। कोलकाता की संस्था द्वारा मोतियाबिंद मरीजों के लिए प्रत्येक माह यहां ऑपरेशन शिविर लगाया जा रहा है। शिविर के आयोजन से पीरटांड़ के अलावा गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों के मरीज लाभान्वित हो रहे हैं। जानकारी मिली है कि जैन युवा संगठन कोलकाता द्वारा मधुबन में संचालित दिगम्बर जैन अस्पताल अपने स्थापना काल से ही गरीब असहाय ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा है। अस्पताल लंबे समय से क्षेत्र के गरीब असहाय मोतियाबिंद मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन कर आंख की रोशनी बांटने का काम कर रहा है। मधुबन में संचालित अस्पताल में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को मोतियाबिंद मरीज अथवा आंख से जुड़ी अन्य समस्याओं के मरीजों का न्यूनतम श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.