वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी। बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान को दो कॉर्निया मिलीं हैं। इससे दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को रोशनी प्रदान की जाएगी। सर सुंदरलाल चिकित्सालय के मेडिसिन वार्ड में भर्ती जवाहर नगर एक्सटेंशन निवासी अनिल कुमार जालान पुत्र शिव शंकर जालान का इलाज के दौरान निधन हो गया। मरणोपरान्त उनके पुत्र सौरभ जालान ने उनका नेत्रदान की इच्छा जाहिर की। बीएचयू आईबैंक के चेयरमैन प्रो. आरपी मौर्य से संपर्क किया। उन्होंने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई। इसमें डॉ. विशाल सरकार, आशुतोष त्रिपाठी का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.