बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- श्रीरामचरितमानस प्रचार समिति द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्रीरामचरितमानस प्रचार समिति (रजि*) के सौरभ गौड़ ने बताया कि समिति द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में गाजियाबाद नोएडा चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा नेत्र परीक्षण, चश्मा, दवाइयां वितरित किया जायेगा। आँखों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए गाजियाबाद व नोएडा ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेत्र परीक्षण शिविर प्रातः 10 बजे से सांय तक संपन्न होगा। रोगी के आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...