इटावा औरैया, मई 4 -- महेवा। श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में कल्याणम करोति संस्था के श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सा संस्थान मथुरा एवं श्याम स्टील लिमिटेड कोलकाता के तत्वाधान में एक विशेष नेत्र चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश कुमार शुक्ल एवं व्यवस्थापक विजय कुमार तिवारी की देखरेख में आयोजित नेत्र शिविर का शुभारंभ करते हुए सुखदेवी कन्या माध्यमिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ अमिता यादव ने कहा कि आज के इस भौतिकवादी युग में मरीजों की निशुल्क सेवा करना एक महापुण्य का कार्य है। नेत्र मनुष्य का सबसे महत्वपूर्ण अंग है इसे हर हाल में सुरक्षित रखना चाहिए इस दौरान समस्त स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- शिविर में 326 मरीजों ने आंखों को जांच कराई शिविर में कुल 105 मरीजों का पंजीकरण किया गया तथा 18 मोतियाबिंद के मरीजों को निशुल्...