बांदा, अप्रैल 21 -- पैलानी। चंदवारा गांव स्थित किशोरी जी के मंदिर परिसर में मंगलवार को लक्ष्य सेवा संस्थान की ओर से एक दिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट के चिकित्सकों में नेत्र सहायक डॉक्टर बालकृष्ण तिवारी व उमाशंकर शुक्ल एवं विनय यादव ने दो सैकड़ा मरीजों के आंखों की जांच की, जिसमें करीब 90 नेत्र रोगियों को नि:शुल्क चश्मा का वितरण किया गया। एक सैकड़ा मरीजों को दवा दी गई और 20 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जानकी कुंड स्थित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। संस्थापक निर्भय सिंह गौतम सहित चश्मा विभाग के बृजेश कुमार, मेडिसिन विभाग के संतोष मिश्रा के अलावा ग्राम प्रधान चंदवारा अरविंद सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- निशुल्क नेत्र शिविर में 86 लोगों की आंखों की जांच यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.