नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
बांदा, मार्च 28 -- बांदा। संवाददाता पैलानी कस्बे में लक्ष्य सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष निर्भय सिंह की अगुवाई में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुण्ड चित्रकूट के चिकित्सकों ने एकदिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजित हुआ। नेत्र परीक्षण अधिकारी विनय यादव एवं सहायक नेत्र परीक्षण अधिकारी संतोष तिवारी और चश्मा विभाग से आए बृजेश यादव ने 150 मरीजों की जांच की। 100 मरीजों को चश्मा का वितरण किया गया तथा 20 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए जानकी कुंड चित्रकूट स्थित सद्गुरु सेवा संगठन ले जाया गया। इस दौरान संस्था सदस्य योगेश चंदेश ,शत्रुघ्न सिंह ,गणेश प्रसाद, उत्कर्ष साहू, लकी गुप्ता रामबाबू पाल ,सनी गुप्ता, मुन्ना सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.