नेत्र परीक्षण में 8 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित
समस्तीपुर, जून 22 -- पूसा। पूसा के महमदा में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महमदा के बिहार स्वाभिमान संघ कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में दर्जनों महिला-पुरुषों के आंख की जांच कर समुचित सलाह दी गई। सुनील कुमार राय की देखरेख में आयोजित शिविर में डॉ. अभिषेक कुमार ने मरीजों के आंख का गहन जांच करते हुए समुचित सुझाव दिया। इस दौरान 8 मरीजों को मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र संबंधी ऑपरेशन के लिए सूचीबद्ध किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर गांवों में होने से सामान्य के अलावा गरीब-गुरबा भी लाभान्वित होते हैं। यह भी पढ़ें- नेत्र शिविर में 85 मरीजों को दिया परामर्श शिविर को सफल बनाने में विक्रम कुमार, अर्जना कुमारी व अन्य शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.