लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नेत्र परीक्षण अधिकारियों के 155 पदों पर अंतिम चयन परिणाम और कट ऑफ जारी कर दिया है। मूल विज्ञापन 157 पदों के लिए निकला था। दिव्यांग श्रेणी के 2 अभ्यर्थी न मिलने से चयन 155 पदों पर ही किया गया है। चयनितों में अनारक्षित श्रेणी के 108, अनुसूचित जनजाति के दो, ओबीसी के 30, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 15 अभ्यर्थी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...