अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़। देहदान कर्तव्य संस्था के नए सदस्यों को प्रशस्ति पत्र व परिचय पत्र देकर सम्मानित किया गया। रविवार को विष्णुपुरी स्थित संस्था के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नेत्र-देह व रक्तदान के प्रति जागरूक किया। पौधारोपण के लिए भी प्रेरित किया गया। सचिव डॉ. जयंत शर्मा ने कहा कि नए सदस्यों का दिन प्रतिदिन जुड़ना दर्शाता है कि लोग संस्था द्वारा किए मानवीय कार्यों को सराहते हुए वरीयता दे रहे हैं। अध्यक्ष डॉ. एसके गौड़ ने कहा कि लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। नेत्र व देहदान का संकल्प लेकर दूसरों को भी प्रेरित किया जा रहा है। रक्तदान करने वालों की संख्या पहले से काफी बढ़ी है। यह भी पढ़ें- नेत्र-देह व रक्तदान के प्रति किया जागरूक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि किसी के जन्मदिन या बुजुर्गों की याद में एक पौधा लगाना चाहिए। कार्यक्रम में...