मेरठ, जून 4 -- गुरुवार को पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा फूल बाग कॉलोनी में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 200 मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. स्तुति गिरी गोस्वामी, प्रमुख व्यवसायी नवीन अरोड़ा, डीएन गोस्वामी, क्लब निदेशक पीयूष गोयल ने संयुक्त रूप से किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नावेद ने बताया आंखों को स्वस्थ रखने के लिए धूप में सुरक्षात्मक चश्मे का प्रयोग करें। क्लब निदेशक पीयूष गोयल ने बताया शिविर का उद्देश्य लोगों को ग्लूकोमा, मोतियाबिंद, मायोपिया, हाइपोपिया जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक करना था। शिविर में डॉ. आस्था, डॉ. शिवानी, डॉ. स्तुति गिरी गोस्वामी का सहयोग रहा। इस दौरान शालिनी अग्रवाल, ऋषि नाथ, ऋषि शर्मा, प्रशांत कौशिक, नितिन बंसल, वि...