मधेपुरा, अप्रैल 15 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन व बुनियाद केन्द्र मधेपुरा की ओर से अशोक वाटिका में नेत्र जांच एवं नि:शुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ललित धर्मशाला न्यास समिति के सचिव अशोक भगत ने सहित अन्य ने किया। मौके पर वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन सिंहेश्वर के अध्यक्ष ललितेश्वर भगत ललन, पूर्व उप प्रमुख राजेश कुमार झा एवं काशी प्रसाद चौधरी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। शिविर में 135 मरीजों के आंखों की जांच की गई। मरीजों को नि:शुल्क चश्मा प्रदान किया गया। मौके पर उपाध्यक्ष रामचन्द्र साह, भरतचन्द्र भगत, शैलेन्द्र पोद्दार, बिजेन्द्र झा, भूपेन्द्र नाथ यादव, अशोक मेहता, जगन्नाथ साह, राजेन्द्र प्रसाद यादव, नत्थन राम, गजो राम एवं नशा उन्मूलन जिला अभियान के संत गंगा दास मौजूद थे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.