जौनपुर, अप्रैल 14 -- जौनपुर। रोटरी क्लब ने सोमवार को चौकियां स्थित एक स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर का उद्देश्य लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित सलाह देना रहा। इसमें दो सौ से अधिक लोगों ने आंखों की जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से मरीजों की जांच की और सुझाव दिए। अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने सभी का स्वागत किया। संचालन संयोजक रो. शम्स अब्बास ने किया। इस दौरान निर्वतमान अध्यक्ष श्याम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल, कृष्ण कुमार मिश्र, मनोनित अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, दुर्गेश तिवारी, आर्किटेक्ट ज्योति सिंह, पंकज जायसवाल और शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नेत्र शिविर में ...