मथुरा, फरवरी 1 -- गुरु गंगेश्वर भूरामल निःशुल्क चिकित्सा सेवा संस्थान के तत्वाधान में गांधी मार्ग स्थित श्रोतमुनि निवास पर त्रिदिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ रविवार को संतों द्वारा किया गया। स्वामी वेदानंद महाराज ने कहा कि नेत्र भगवान की सबसे अनुपम देन है, जिसके माध्यम से हम भगवान के सुंदर संसार को देख पाते हैं। किसी को नेत्र ज्योति प्रदान करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। महंत स्वामी अद्वैतमुनि महाराज ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए न। असहाय व निर्धनों की नेत्र चिकित्सा का कार्य भगवान की आराधना समान है। स्वामी परमानंद ने बताया कि शिविर में काला पानी, नाखूना, मोतियाबिंद आदि का निःशुल्क ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपित किए जाएंगे। रोगी की दवाई, चश्मा, भोजन के साथ रहने की व्यवस्था भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.