रांची, जनवरी 29 -- रांची, संवाददाता। रिम्स में क्षेत्रीय नेत्र संस्थान भवन में नेत्र रोग विभाग और ईएनटी विभाग चालू कर दिया गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन में ओपीडी सेवा शुरू होने से मरीजों को बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है। लेकिन, शुरुआती दौर में ही व्यवस्थागत खामियां सामने आने लगी हैं। सबसे बड़ी समस्या पर्ची काउंटर की दूरी को लेकर है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नए भवन में अब तक अलग से पर्ची काउंटर की व्यवस्था नहीं की गई है। मरीजों को पहले मुख्य पर्ची काउंटर से कटवानी पड़ती है, जिसके बाद उन्हें करीब 700 मीटर पैदल चलकर नए भवन तक पहुंचना पड़ता है। इससे पूरी प्रक्रिया में 10 मिनट से अधिक समय लग रहा है। बुजुर्ग, दिव्यांग, गंभीर रूप से बीमार मरीज और दूर-दराज से आने वाले लोग इस दूरी को तय करने में खासे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.