मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के इंजीनियरिंग संकाय में नेत्र आघात (ऑक्यूलर ट्रॉमा) के उन्मूलन पर व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सिंघल, निदेशक डॉ. एस.एन. चौहान, डीन डॉ. सुचित्रा त्यागी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। निदेशक डॉ. चौहान ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।डॉ. अशोक कुमार सिंघल ने अपने व्याख्यान में बताया कि नेत्र आघात आंख या उसके आसपास लगी चोट है, जो धारदार वस्तु, रसायन या गर्मी से हो सकती है और गंभीर मामलों में अंधेपन का कारण बनती है। उन्होंने लक्षणों में तेज दर्द, सूजन, दृष्टि में कमी, लालिमा व प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता को प्रमुख बताया। प्राथमिक उपचार के रूप में आंख को साफ पानी से धोना, रगड़ने से बचना और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.